फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   97 lakh rupees will be spent to beautify the mini stadium

Nainital News: 97 लाख से होगा मिनी स्टेडियम का सौंदर्यीकरण

Sat, 25 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
97 lakh rupees will be spent to beautify the mini stadium
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका मिनी स्टेडियम का सौंदर्यीकरण 97 लाख से करेगी। पालिका को बजट जारी हो चुका है। पालिका की ओर से पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क का सौंदर्यीकरण होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय बच्चों को सुविधा होगी। पार्क में घूमने आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। पालिका की ओर से बैठने के लिए बेंच, लाइट, मंच सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि मिनी स्टेडियम को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। सभासद शुभम नैनवाल ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण का लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन


पारंपरिक बुकिंग काउंटर बढ़ाएं जाएंगे आकर्षक
नैनीताल। बीते कुछ समय से पर्यटक नगरी नैनीताल में सौंदर्यीकरण के कई कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग ने नैनी झील के किनारे विभिन्न स्थानों पर बनाए गए चौकायन के टिकट काउंटर को पारंपरिक स्वरूप में सुंदर बनाने की योजना तैयार की। इसी क्रम में 64.18 लाख रुपये की लागत से तल्लीताल, मल्लीताल, मॉलरोड समेत छह स्थानों पर टिकट बुकिंग काउंटर बनाए जा रहे हैं। पैडल बोट संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक यह काउंटर उनके लिए नहीं है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पैडल बोट के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed