फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मतगणना की तैयारियां शुरू, प्रशिक्षण 17 व 18 को

मतगणना की तैयारियां शुरू, प्रशिक्षण 17 व 18 को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां शुरू, प्रशिक्षण 17 व 18 को
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने 23 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना कार्मिकों को 17, 18 जून को बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में वोटों की गिनती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एमबीपीजी कॉलेज और एमबी इंटर कॉलेज में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती होगी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल लोकसभा सीट में शामिल है जबकि एमपीबीजी कॉलेज में नैनीताल जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मतगणना में डेढ़ हजार अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


मतगणना के लिए प्रशिक्षण 17 और 18 को

एमसीएमसी के अधिकारियों को विधानसभा वार ड्यूटी आवंटित
हल्द्वानी। मतगणना के चक्रवार परिणाम मीडिया कर्मियों तक पहुंचाने के लिए एमसीएमसी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा वार जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एमसीएमसी प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि सत्यनंदन भगत व गोविंद गिरी गोस्वामी को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र, डॉ. नीरज कुमार रुबाली व आनंद सिंह नेगी को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र, डॉ. युगल किशोर जोशी व राकेश पाल को भीमताल विधानसभा क्षेत्र, एचएस नयाल व उमेश चंद्र जोशी को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र, बृजेंद्र परिहार व प्रीति को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र व अमन अनिरुद्ध व डॉ. प्रदीप उपाध्याय को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम एकत्र करने का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिला बचत अधिकारी अखिलेश शुक्ला, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम व मदमहेश्वर प्रसाद शुल्का व सहायक अध्यापक अब्दुल हसन रिजवी को उक्त अधिकारियों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed