{"_id":"5cc36fc7bdec220745632d0d","slug":"91556312007-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय का द्वितीय वार्षिक समारोह हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय का द्वितीय वार्षिक समारोह हुआ
विज्ञापन
dance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालधनचौड़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ का द्वितीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एसपी पंत ने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों से जूझना है। सीमित संसाधनों के बावजूद महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षाफल सराहनीय है। प्राचार्य डॉ. बीडी दानी ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दिनेश मेहरा, मदन लाल शिल्पकार, किशोरी लाल, जगत राम आर्या, मनमोहन आर्या, हरीश दफौटी, संदीप, चंदन सिंह बिष्ट आदि ने भी आशीर्वाद दिया। मनोज रावत, मनोज कुमार ने संचालन किया। डॉ. अजय शुक्ल, डॉ. मधुकेश, डॉ. प्रवेश कुमार, प्रदीप चंद्र, राकेश चंद्र, जगदीश, जसवंत, हरीश चंद्र आदि ने सहयोग दिया।
डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ का वार्षिकोत्सव मनाया