{"_id":"5cc36d0ebdec2207626c2d33","slug":"91556311310-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज में छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज में छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय में छात्राओं को आधुनिक केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब के साथ ही कॉमन गर्ल्स रूम की सुविधा भी मिलेगी। महाविद्यालय परिसर में इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
नवाबी रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय को शासन ने वर्ष 2016 में स्नातकोत्तर की मान्यता दी दी थी। एमए, एमकॉम के साथ ही एमएससी के विभिन्न विषयों की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्थाओं में कमी बनी थी। स्नातक एवं परास्नातक में केमिस्ट्री विषय 450 से अधिक छात्राओं के पास है, लेकिन इसकी लैब की क्षमता मात्र 60 छात्राओं की होने के कारण काफी दिक्कत थी। कॉलेज में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रूसा को प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया था। रूसा से महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 87 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें एक करोड़ 42 लाख के निर्माण कार्य होंगे। बाकी धनराशि लैब उपकरण, लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें आदि संसाधनों पर खर्च होगी।
महिला कॉलेज में आधुनिक केमिस्ट्री लैब, निर्माण शुरू
कॉमन गर्ल्स रूम और कंप्यूटर लैब भी बनाया जाएगा
रूसा से एक करोड़ 87 लाख की धनराशि मंजूर
महाविद्यालय में केमिस्ट्री की लैब अत्यंत छोटी होने से छात्राओं को काफी असुविधा होती थी। अब एमएससी भी शुरू हो चुका है, इसलिए आधुनिक लैब बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधाओं के लिए अन्य कई और कार्य कराए जा रहे हैं। इससे छात्राओं को बेहतर ढंग से पढ़ने का मौका मिल सकेगा। -डॉ. रेखा पांडे, प्राचार्य महिला कॉलेज