फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 मिलियन वर्ष पुराना है हिमालय : प्रो.सिंह

30 मिलियन वर्ष पुराना है हिमालय : प्रो.सिंह

Sat, 09 Mar 2019 02:27 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
30 मिलियन वर्ष पुराना है हिमालय : प्रो.सिंह
कौसानी से हिमालय की मनोरम छटा का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। कला संकाय भवन डीएसबी परिसर के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को पं. नैन सिंह रावत स्मारक व्याख्यान हुआ। इसमें पूर्व कुलपति और फेलो ऑफ नेशनल अकादमी प्रो. एसपी सिंह ने जलवायु परिवर्तन एवं विश्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि हिमालय 30 मिलियन वर्ष पुराना है, जो जैवविविधता आच्छादित क्षेत्र है। यहां की 30 प्रतिशत प्रजातियों क्षेत्र विशेष, चार हॉट स्पॉट हैं। कहा कि पूरे विश्व में 10 नदी के तलहटी पर 1.9 बिलियन लोग रहते हैं, जिसमें गंगा नदी के तलहटी पर सर्वाधिक है। अरुणाचल प्रदेश से 900 करोड़ का कार्बन निकलता है। उन्होंने बताया कि हिमालय का तापक्रम 0.3 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तर पश्चिम का तापक्रम 0.7 डिग्री सेल्सियस, पूरे विश्व का तापक्रम 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों के सिकुड़ने की दर 63 प्रतिशत है जबकि वृद्धि की दर मात्र 11 प्रतिशत है, इसके आर्थिक, प्राकृतिक नुकसान की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन होता है। पूरे विश्व में कार्बन उत्सर्जन से ग्लेशियर घट रहे हैं। इन्हें बचाना होगा। सेमिनार में कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि लोग पर्यावरण के प्रति सचेत रहें। प्रो. आरपी जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एससी सती, प्रो. नीरजा पांडे, प्रो. एसएम बर्गली, प्रो. राजीव उपाध्याय, विधान चौधरी, डॉ. सुचेतन साह, डॉ. अदिति पांडे, मनीष त्रिपाठी, एलएम लोधियाल, लता पांडे आदि थे।
विज्ञापन


30 मिलियन वर्ष पुराना है हिमालय : प्रो. सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed