फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी में रोजगार मेला आठ को, तैयारियां शुरू

हल्द्वानी में रोजगार मेला आठ को, तैयारियां शुरू

Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में रोजगार मेला आठ को, तैयारियां शुरू
हल्द्वानी। सेवायोजन विभाग की ओर से आठ मई को एचएन इंटर कालेज के मैदान में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न उद्योगों में लगभग 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी। मेले में 40 उद्योगों के लोग पहुंचेंगे। डीएम विनोद कुमार सुमन ने मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार दिलाने के लिए यह मेला महत्वपूर्ण है लिहाजा इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। डीएम ने उपजिलाधिकारी एपी वाजपेयी तथा सीओ विजय ढौडियाल को नोडल अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन


वह जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया से समन्वय करते हुए व्यवस्थाएं करेंगे। जिलाधिकारी ने भर्ती स्थान पर विद्युत, पेयजल, चिकित्सा सुविधा समेत एंबुलेंस को भी तैनात रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि बेरोजगार सात मई तक भारत सरकार के नेशनल कै रियर सर्विस पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। जो लोग निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे उनके लिए मेला परिसर में अलग से पंजीकरण की भी व्यवस्था होगी। मेले में आने वाले बेरोजगारों को सभी शैक्षिक योग्यता एवं तकनीकी प्रमाण पत्र मूल रूप से लाने होंगे।

नौकरी चाहिए तो आठ को हल्द्वानी आइये
सेवायोजन विभाग की ओर से एचएन इंटर कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed