{"_id":"5ac52e764f1c1b9a618b563a","slug":"91522871926-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय नक्शों को स्वीकृति देने संबंधी प्रक्रिया होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय नक्शों को स्वीकृति देने संबंधी प्रक्रिया होगी तेज
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित आवासीय भवन मानचित्रों को स्वीकृति देने संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इस संबंध में प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ने संबंधित अभियंताओं व कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डीडीए के गठन के बाद से नगर निगम हल्द्वानी समेत आसपास के गांवों में आवासीय और व्यावसायिक भवन मानचित्र स्वीकृत करने का जिम्मा प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के पास है। नगर निगम समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने अपने आवासीय भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए प्राधिकरण के दफ्तर में दिए हैं। पिछले कुछ समय से नक्शे स्वीकृत करने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी और लोगों को कई बार प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे थे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण के संयुक्त सचिव पंकज उपाध्याय से की।
संयुक्त सचिव ने बताया कि लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अभियंताओं और कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह आवासीय भवनों के नक्शों को बेवजह लंबित न रखें। जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर नक्शा स्वीकृत करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि लोगों को दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें। कहा कि व्यावसायिक भवनों के नक्शे स्वीकृत करने के मामले में भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
लापरवाही बरतने वालों पर होगी विभागीय कार्रवाई