फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर में घुसकर डॉक्टर की पत्नी से छेड़खानी, मारपीट

घर में घुसकर डॉक्टर की पत्नी से छेड़खानी, मारपीट

Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर डॉक्टर की पत्नी से छेड़खानी, मारपीट
हल्द्वानी। बकाया पैसा मांगने पर एक युवक ने डॉक्टर के घर में शुक्रवार की रात घुसकर पत्नी से मारपीट और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने डॉक्टर को भी मारने की धमकी दी है। मुखानी पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कमलुआगांजा निवासी विजय गिरी गोस्वामी ने आधार कार्ड बनवाने के बाद लालडांठ क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर की पत्नी से नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है कि विजय ने डॉक्टर की पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लिए। काफी दिन बीतने पर डॉक्टर की पत्नी ने उधारी पैसे का तगादा किया। आरोप है कि पैसा मांगने पर विजय चिढ़ गया। उसने शुक्रवार की रात डाक्टर के घर में घुसकर पत्नी से मारपीट और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने डॉक्टर को मारने की धमकी दी है। घटना के समय डॉक्टर घर से बाहर थे। मुखानी पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी की तहरीर पर विजय गिरी के खिलाफ धारा 323, 354, 457, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि डॉक्टर का परिवार किराए पर रहता है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed