{"_id":"5a0219864f1c1bce408b54ce","slug":"91510087046-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
लालकुआं (नैनीताल)। स्थानीय किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़, शारीरिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। हल्दूचौड़ क्षेत्र के गांव में किराए पर रहने वाले निजी वाहन चालक की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता अक्सर नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़, शारीरिक उत्पीड़न करता है। आरोपी के छह बच्चे हैं। उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार रात भी आरोपी पिता ने नशे की हालत में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने यह बात पड़ोस में रहने वाली अपनी विवाहिता बड़ी बहन को बताई तो दोनों बहनों ने कोतवाली आकर अपने पिता के विरुद्ध तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 क, 323, 504, 506 आईपीसी और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही उप निरीक्षक माया बिष्ट बताया कि बुधवार सुबह वह मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराएंगी। इसके आधार पर ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी की जाएगी।
छह माह में सात मामले दर्ज
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र में पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का यह अकेला मामला नहीं है। कोतवाली क्षेत्र में पिछले छह माह के भीतर यह सातवां मामला है। इससे लोगों में गुस्सा है। उन्होंने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुख्ता उपाय करने की मांग की है।