फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डेढ़ दशक से आपदा की जद में

डेढ़ दशक से आपदा की जद में

Fri, 23 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ दशक से आपदा की जद में
एक-डेढ़ दशक से आपदा की जद में सेरी, दोबाड़, बड़ेत गांव
विज्ञापन


बागेश्वर। बागेश्वर के जिन गांवों के पुनर्वास की शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है वह गांव पिछले एक से डेढ़ दशक से लगातार भूस्खलन की जद में हैं। सेरी में आठ, बड़ेत में 35 और दोबाड़ में 13 परिवार गंभीर खतरे में हैं। जिले का सेरी गांव वर्ष 2002 से आपदा की जद में है। इस गांव में अधिक बारिश होने पर जमीन खिसकने से मकानों में दरारें पड़ने लगती हैं। लगातार हो रहे धंसाव के कारण कई मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता ने बताया कि भूमि धंसने से गांव के आठ परिवार खतरे में हैं। अधिक बारिश होने पर जमीन से पानी फूटने लगता है। मकानों के धंसने का खतरा पैदा हो जाता है। पूर्व में पूरे गांव को विस्थापित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बरसात में लोग डरे रहते हैं। कपकोट के दोबाड़, बड़ेत गांवों की स्थिति और भी अधिक भयावह है। दोबाड़ गांव में भूस्खलन के कारण 13 परिवार खतरे की जद में हैं। भूस्खलन से गांव के रास्ते तक ध्वस्त हो चुके हैं। ग्राम प्रधान जानकी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह ने बताया कि बरसात में सभी परिवारों का डर बढ़ जाता है। भूस्खलन का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास होने पर गांव के सभी लोग सुख चैन से जी सकेंगे। बड़ेत गांव में पिछले सात सालों से आपदा का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2010 में गांव में जबरदस्त भूस्खलन हुआ था इसमें प्राथमिक स्कूल मलबे से दब गया था। रात में घटना होने से लोग बच गए। इसके बाद 2013 में आई आपदा में मलबे से इस स्कूल की इमारत दब गई। तब से स्कूल किराए के भवन में चल रहा है। भूस्खलन के कारण स्कूल, गोचर, पनघट के रास्ते तक ध्वस्त हो गए। बारिश होने पर ग्रामीण आंखों में ही रात गुजारते हैं। यहां के 35 परिवार खतरे में जी रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह कोरंगा ने बताया कि गांव के बड़ेत गांव के बुरमौला, मसराड़ी, खारबगड़, कुमुद, बड़ेतसेरा, भैयांबगढ़, लामाबगड़ तोकों के मकान अत्यधिक खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed