{"_id":"5af35c3a4f1c1b5d098b9162","slug":"81525898298-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की खाल के साथ पकड़े गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की खाल के साथ पकड़े गए दो युवक
Updated Thu, 10 May 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बाघ की खाल के साथ दबोचा तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ डिविजन से लगी यूपी की आमनगढ़ रेंज के कोट खादर में यूपी पुलिस ने बावरिया गिरोह के दो तस्करों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। इससे पार्क प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पिछले साल भी इसी क्षेत्र में पांच बाघों की खाल के साथ तस्कर पकडे़ गए थे। घटना को देखते हुए कॉर्बेट पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बावरिया गिरोह के सदस्य रोहताश और दास निवासी ग्राम नयाना हिसार हरियाणा बताए जा रहे हैं। उनसे पार्क प्रशासन ने भी पूछताछ की है। प्रथमदृष्टया दोनों तस्करों द्वारा किसी अन्य से खाल लेने की बात कही है।
वर्मा ने बताया कि इनसे पार्क प्रशासन और गहन पूछताछ करेगा। कालागढ़ डिविजन व यूपी के अमानगढ़ रेंज की सीमा एक दूसरे से मिली हुए हैं, जिससे बाघ दोनो रेंजों में आते जाते रहते हैं। बाघ कहां पर मारा गया, इसकी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पार्क में हाई अलर्ट जारी कर सभी रेंजों में गश्त बढ़ा दी गई है।