फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी में महिला कालेज की रितिका ने किया टॉप

विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी में महिला कालेज की रितिका ने किया टॉप

Sat, 17 Mar 2018 02:21 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी में महिला कालेज की रितिका ने किया टॉप
एमए अंग्रेजी के टॉपर - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने के तीन माह बाद इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट घोषित की है। यह मेरिट लिस्ट भी छात्राओं द्वारा सूचना के अधिकार में सूचना मांगे जाने पर घोषित हो पाई है। एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट में पहला स्थान राजकीय महिला कालेज हल्द्वानी की रितिका गिरी गोस्वामी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर नानकमत्ता की निदा रहीं।
विज्ञापन

इस मेरिट में तीसरे स्थान पर भी महिला कालेज की छात्रा प्रियंका जोशी रहीं जबकि छठा स्थान एमबी कालेज की छात्रा सुप्रिया पंत ने पाया है। महिला कालेज की छात्रा पायल गुणवंत ने भी छठा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की तीन छात्राओं का मेरिट में नाम आने को लेकर सभी छात्राओं में खुशी का माहौल है। महिला कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके पाठक एवं अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ललिता जोशी ने बताया कि परीक्षा परिणाम काफी समय पूर्व घोषित कर दिया गया था लेकिन मेरिट लिस्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी में महिला कालेज की रितिका ने किया टॉप
दो अन्य छात्राओं ने भी मेरिट में स्थान पाकर किया नाम रोशन
विश्वविद्यालय ने तीन माह बाद घोषित की मेरिट लिस्ट

महिला कालेज की छात्रा को एमबी का प्रवेशपत्र
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गजब ही हाल है। राजकीय महिला कालेज की बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेशपत्र एमबीपीजी कालेज का जारी कर दिया गया। इससे परेशान छात्रा परीक्षा प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव से मिली। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है तथा सुधार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed