फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छह बदमाशों पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की संस्तुति

छह बदमाशों पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की संस्तुति

Sun, 22 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
छह बदमाशों पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की संस्तुति
हल्द्वानी। जिला पुलिस बदमाशों पर सख्त हो गई है। एसएसपी के निर्देशानुसार बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए बदमाशों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट, जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने छह बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट, जिला बदर की कार्रवाई की है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के आधा दर्जन सक्रिय बदमाशों को चिह्नित किया गया है। इनमें जावेद निवासी लाइन नंबर 17, ऋषि कुमार निवासी कब्रिस्तान गेट, नीरज सोनकर, कुणाल उर्फ बंटी सोनकर निवासी गांधीनगर, शावेज खान निवासी इंदिरानगर के खिलाफ गुंडा एक्ट, जिला बदर की कार्रवाई की गई है। नीरज, कुनाल के खिलाफ मांस विक्रेता धन नाथ गोस्वामी ने शुक्रवार को मंगलपड़ाव चौकी में तोड़फोड़, मारपीट, पथराव के आरोप में तहरीर सौंपी थी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के दूसरे सक्रिय बदमाशों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed