{"_id":"59adbe5c4f1c1b1c278b51a8","slug":"81504558684-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों के 16 वें दल के शेष 29 सदस्य दिल्ली लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों के 16 वें दल के शेष 29 सदस्य दिल्ली लौटे
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 47 सदस्यीय यात्रा दल शेष बचे 19 यात्री सोमवार को दिल्ली चले गए। अन्य सदस्य पहले दिन दिल्ली के लिए चले गए थे। पूर्व में जो लोग दिल्ली को गए, उन्हें धारचूला से सीधे काठगोदाम भेजा गया था। अन्य यात्रियों को हैलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया गया था। पिथौरागढ़ आए यात्रियों ने रविवार को जागेश्वर धाम के दर्शन कर रात्रि विश्राम जागेश्वर में किया था।
सोमवार को लौटै 19 यात्रियों में दो महिलाएं शामिल हैं। काठगोदाम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीआर मर्तोलिया ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्हें प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए। सोलहवें यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी भास्कर सावंत थे। इस दल के यात्रियों को 28 अगस्त को दिल्ली लौट जाना था, लेकिन यात्रा मार्ग में आए भूस्खलन के बाद स्थितियां बदल गईं। अब कैलाश यात्रियों के दो दल शेष रह गए हैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में टीआरसी के प्रबंधक आरसी पांडे और जीएस कुमटिया आदि शामिल थे।