{"_id":"62d30ad29111601e893a5982","slug":"8025-people-in-the-district-are-beating-for-ration-card-haldwani-news-hld469305965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 8025 लोग राशन कार्ड के लिए मार रहे हैं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 8025 लोग राशन कार्ड के लिए मार रहे हैं चक्कर
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) के तहत बनने वाले राशन कार्ड में नैनीताल जिले का कोटा पूरा हो गया है। इस कारण 6900 परिवारों के राशन कार्डों में सुधार नहीं हो पा रहा है। 1125 परिवारों के नए राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। उधर लोग राशन कार्ड के लिए पूर्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
केंद्र सरकार राज्य के हिसाब से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डों की संख्या निर्धारित करती है। इसके हिसाब से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिलों का कोटा जारी करती है। नैनीताल जिले में सफेद राशन कार्डों की संख्या 5,03,767 निर्धारित है। जिले में इतने राशन कार्ड सात माह पूर्व ही बन चुके हैं।
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि शासन को इस बारे में पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। साथ ही सफेद कार्ड का कोटा बढ़ाने की मांग की गई है।
यह है कोटा
सफेद राशन कार्ड - 5,03,0767
अंत्योदय राशन कार्ड - 17,834
पीले राशन कार्ड - 1,08,198
पीले राशन कार्ड का बचा है कोटा
हल्द्वानी। जिले में पीले राशन कार्ड का कोटा अभी बचा है। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें कोई बाध्यता सूची नहीं है। कहा कि ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक और पांच लाख रुपये से कम है और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वह आवेदन कर सकते हैं।