फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   740 students will not get admission in BA

740 छात्रों को नहीं मिल पाएगा प्रवेश बीए में दाखिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
740 students will not get admission in BA
हल्‍द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बीए में दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी है। बीए में मेरिट बीएससी से भी ऊपर है। बीए में सामान्य वर्ग के छात्रों को 55 प्रतिशत से नीचे प्रवेश नहीं मिल पा रहा है जबकि बीएससी में मेरिट 45 प्रतिशत तक गिर चुकी है। सीटें बढ़ने के बाद शनिवार को दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

एक ही दिन में 245 में से 195 सीटें भर गईं, अब केवल बीए में 60 सीटें बची हैं। इस तरह बीए में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन करने वाले 740 से अधिक छात्र-छात्राओं को सीटें न होने के कारण अब प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 3830 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले होने पर प्रवेश काउंटरों पर छात्र-छात्राओं की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। बीकॉम और बीएससी से ज्यादा बीए में प्रवेश के लिए मारामारी दिखाई दी। सुबह दस बजे से अपराह्न ढाई बजे तक बीए, बीकॉम और बीएससी में कुल 244 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए। बीए प्रवेश समिति के संयोजक डा. हेमंत कुमार शुक्ला ने बताया कि सीटें बढ़ने पर बीए की चतुर्थ मेरिट जारी की गई थी, इसमें सामान्य वर्ग की कटऑफ 54.34 प्रतिशत है। इसी के आधार पर शनिवार को जो दाखिले हुए वे सभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही किए गए हैं। प्रभारी प्राचार्य डा. विनय विद्यालंकार ने बताया कि बीए में कुल 276 सीटें बढ़ी हैं। इसमें 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र लाने वाले विद्यार्थी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर भी प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीएससी में सीटें खालीं, सिर्फ 24 प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में बीएससी में शनिवार को 24 प्रवेश हुए। बीएससी प्रवेश समिति के संयोजक डा. बीके सिंह ने बताया कि पीसीएम ग्रुप में कुल 720 सीटों में 682 सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि बीएससी जेडबीसी में कुल सीट 720 में से 572 पर दाखिले हो सके हैं।

--
बीकॉम में बढ़ी 88 सीट, 25 पर प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में बीकॉम में कुल 880 सीटों की दस प्रतिशत सीट वृद्धि के आधार पर 88 सीटें बढ़ी हैं। प्रवेश समिति के संयोजक संजय खत्री ने बताया कि शनिवार को 88 में से 25 सीटों पर प्रवेश हुए। आवेदनों की संख्या 155 से अधिक होने के कारण मेरिट निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed