{"_id":"5aac2b594f1c1ba9758b5e22","slug":"71521232729-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 के बाद खुलेगी रामलीला मैदान की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 के बाद खुलेगी रामलीला मैदान की पार्किंग
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामलीला मैदान स्थित पार्किंग स्थल को 24 मार्च के बाद फिर से खोल दिया जाएगा। यदि 24 मार्च तक पार्किंग में मानदेय पर रखे गए कर्मचारियों ने भवन खाली नहीं किया तो उन्हें हटाने के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट और रामलीला कमेटी के प्रशासक पंकज उपाध्याय ने बताया कि फरवरी में पार्किंग में तैनात तीनों कर्मचारियों के खिलाफ पार्किंग शुल्क वसूली में अनियमितताएं बरतने समेत कई शिकायतें मिली थीं। जांच में उक्त शिकायतें सही मिलीं, जिसके बाद होली से पहले ही पार्किंग को बंद करते हुए तीनों कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। उन्हें उस भवन को भी खाली करने के लिए कहा गया है जिसमें उनके परिवार रह रहे हैं। भवन खाली करने के लिए 24 मार्च तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि उक्त तिथि तक कर्मचारियों ने भवन खाली नहीं किया तो पुलिस की मदद से भवन खाली कराया जाएगा और उसके बाद नए सिरे से रामलीला मैदान की पार्किंग को खुलवाया जाएगा।