फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   100 नंबर पर अभद्रता करने वाला रानीखेत का निकला

100 नंबर पर अभद्रता करने वाला रानीखेत का निकला

Mon, 04 Dec 2017 01:42 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
100 नंबर पर अभद्रता करने वाला रानीखेत का निकला
हल्द्वानी। नगर नियंत्रण कक्ष के 100 नंबर फोन पर महिला पुलिस कर्मियों से अभद्र बातें करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। रानीखेत का रहने वाला युवक खुद को कांस्टेबल बताता था। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का आपात नंबर 100 होता है। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में इस नंबर पर फोन कर पुलिस की मदद ली जाती है। दो-तीन महीने से इस नंबर एक युवक फोन कर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। जब पुलिस कोई चेतावनी देती तो खुद को पुलिस कांस्टेबल बताते हुए उन पर रौब गांठता था। इसकी शिकायत महिला कर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी से की। इस पर खंडूरी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने सर्विलांस के जरिये फोन करने वाले आरोपी दीपक सिंह निवासी रानीखेत को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी निर्मला कान्वेंट स्कूल के गेट के पास दिखा रही है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed