{"_id":"5a00caba4f1c1bc45b8b467c","slug":"71510001338-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के अतिक्रमण पर नहीं टूटी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के अतिक्रमण पर नहीं टूटी नींद
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में दुकानों की मरम्मत के नाम पर अवैध निर्माण मामले को प्राधिकरण और नगर निगम के अफसर दबाने की कोशिश में हैं। सोमवार को भी किसी की नींद नहीं टूटी। कोई जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा। अफसर दफ्तरों में बैठे रहे। प्राधिकरण के सचिव और नगर आयुक्त काम अधिक होने की दुहाई देते रहे।
सोमवार को भी धड़ल्ले से दुकानों का निर्माण कार्य चलता रहा। नगर निगम की आधी-अधूरी दुकानों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। सदर बाजार में भी चार मंजिला दुकान में काम चलता रहा। नगर आयुक्त हरवीर सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर खुला है। काम ज्यादा है। अब मंगलवार को ही कुछ होगा। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि वह रुद्रपुर गए हुए थे। वहां चुनाव को लेकर प्रशिक्षण था। शाम छह बजे वहां से लौटे हैं। उधर, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी से भी कई बार फोन में बात करनी चाही लेकिन उनका फोन नहीं उठा।