{"_id":"659b092f0347331d8e074027","slug":"70-quintals-of-banned-polythene-seized-from-the-warehouse-of-a-residential-building-haldwani-news-c-8-1-hld1006-288537-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने गोदाम में मारा छापा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, एक लाख का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने गोदाम में मारा छापा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, एक लाख का लगा जुर्माना
Mon, 08 Jan 2024 12:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:34 PM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को रेलवे स्टेशन बाजार के पास आवासीय भवन के गोदाम में छापा मारा। गोदाम से 70 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन समेत दूसरे उत्पादों की पैकिंग बरामद हुई है। नगर निगम ने भवन स्वामी आसिफ पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक रावत ने छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को रेलवे स्टेशन बाजार (किदवई नगर) स्थित आवासीय भवन के गोदाम में छापा मारा। गोदाम से 70 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन समेत दूसरे उत्पादों की पैकिंग बरामद हुई है। नगर निगम ने भवन स्वामी आसिफ पर एक लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही पॉलीथिन को जब्त कर लिया है। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने चार दुकानों और गोदाम को भी सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद बाजार में भारी पैमाने पर उपयोग में लाया जा रहा है। पॉलीथिन के भंडारण की सूचना पर कुमाऊं आयुक्त ने रविवार को किदवई नगर में आसिफ के गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन
जिसमें 70 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। आयुक्त रावत ने जिला विकास प्राधिकरण को चार दुकान और गोदाम सील करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने गोदाम मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर हेमलता शुक्ला और सहायक आयुक्त दिनेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर सकता है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई आगे जारी रहेगी। पॉलीथिन को शहर में पहुंचाने वाली चेन को तोड़ने की कोशिश की जाएगी।
...तो हल्द्वानी में पैक हो रहा है कैलिफोर्निया का काजू
हल्द्वानी में बड़ी विदेशी कंपनियों के बादाम, काजू, टॉफी, चॉकलेट सहित कई उत्पाद पैक हो रहे हैं। इसका खुलासा कुमाऊं कमिश्नर की ओर से रेलवे स्टेशन बाजार (किदवई नगर) में पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई में हुआ है। गोदाम से जब्त पॉलिथीन में कई ब्रांड की पैकिंग पॉलिथीन मटीरियल मिला है। ऐसे में आशंका है कि हल्द्वानी में विदेशी ब्रांड की पैकिंग में नकली माल पैक कर बेचा जा रहा है।
नगर निगम की टीम जब जब्त की गई पॉलिथीन लेकर नगर निगम लेकर पहुंची तो अमर उजाला की टीम ने देखा कि इन पॉलिथीन में कई विदेशी और भारतीय कंपनियों की पॉलिथीन पैकिंग है। इसमें क्यूरेशन फूड्स सेंटा मारिया कैलिफोर्निया कंपनी के आर्गेनिक ब्रोकली का पैकिंग मटीरियल था। साथ ही चॉरिजो सॉसेज का पैकिंग मटीरियल मिला है जो स्पेन का उत्पाद है।
शिकागो की टॉफी, कबाव यूलेटर एक्स्ट्रा चीज पिज्जा यूएसए, ब्राजील की चॉकलेट, कैलिफोर्निया का पिस्ता, बादाम, ताइवान का पाश्ता, यूएसए की चॉकलेट, जर्मनी का मोत्जरेला सहित कई जाने-माने विदेशी ब्रांड का पैकिंग मैटिरियल मिला है। मिर्जापुर के सर्वोत्म ब्रांड के आटे की पैकिंग भी पकड़ी गई है। इसके अलावा भी कई ब्रांड हैं। ऐसे में अंदेशा है कि कहीं हल्द्वानी या आसपास के क्षेत्र में इस पैकिंग मटीरियल में कहीं नकली माल भरकर तो नहीं बेचा जा रहा था।

जांच में कई ब्रांड का पैकिंग मटीरियल पकड़ा गया है। व्यापारी से लिखित में पूछा जाएगा कि वह इन पैकिंग मटीरियल को किसे बेचता था। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को छापे मारने के आदेश भी दिए जाएंगे।
दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर
दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर