फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   69 poor and unpreviledge children got admission in school

69 गरीब और असहाय बच्चों को स्कूल में दिलाया दाखिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
69 poor and unpreviledge children got admission in school
हल्द्वानी डीएम कैम्प कार्यालय में धरोहर बाल संस्था के बच्चों के साथ डीएम सविन बंसल, सिटी मजिस्ट्
हल्द्वानी। डीएम सविन बंसल ने गरीब और असहाय 69 बच्चों को विभिन्न विद्यालयों में दाखिला दिलाया। साथ ही धरोहर आश्रय गृह में रहने और खाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्चोें को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए डीएम कैंप कार्यालय में बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाया गया था। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षाप्रद, स्वास्थ्य विषयक और बाल प्रेरक फिल्में दिखाई गई। डीएम ने बच्चों से बात की और कहा कि कोई भी समस्या आने पर उसका निराकरण करेंगे। डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को आदेश दिए कि बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करें। बच्चों शिक्षाप्रद पुस्तकें, कलर पेंसिल, बाक्स, स्वास्थ्य किट गिफ्ट में दिए गए।

साथ ही बच्चों को नाश्ता कराकर कृमि नाशक दवा एलबेंडाजाल दी गई। बच्चों को आयरन फालिक एसिड की दवा भी दी गई। बच्चोें और अभिभावकों को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डॉ. अजय शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, समाज कल्याण और महिला कल्याण अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, फल, सब्जियों से प्राप्त विटामिन, आयरन, प्रोटीन के लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, धरोहर संस्था के सचिव प्रकाश चंद्र पांडे, रविंद्र रौतेला आदि थे। संचालन एआरटीओ विमल पांडे और तुलिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed