फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी बृहस्पतिवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। नारेबाजी के बीच हुई सभा में दस सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर गुस्सा जताया।
विज्ञापन

बुद्ध पार्क में कर्मचारी नेता आरएस ऐरी और चंद्रशेखर सनवाल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कर्मियों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और चार फरवरी को देहरादून में आयोजित महारैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का फैसला लिया। सभा को संयोजक तनवीर असगर, आरसी जोशी, एलएम लोहनी, नंदा बल्लभ पांडे, मनोहर मिश्रा, नाजिम सिद्दीकी, चंदन बिष्ट, दिनेश जोशी, केदार कुटियाल, नीता दीक्षित, कल्याण गिरी, गिरीश जोशी, पुष्पा, सुशीला, मीना पंत, पीसी जोशी, शोभा जोशी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन गिरिजेश कांडपाल और रमेश जोशी ने किया।
विज्ञापन



दफ्तर सूने, अफसर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे
सामूहिक अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ गरजे, चार को दून में निकालेंगे महारैली
15000 के करीब कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर

बंद का असर
- सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के दफ्तर भी रहे बंद
- कई काउंटरों में बिजली के बिल तक जमा नहीं हुए।
- सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम तक के कार्यालयों के दरवाजे बंद रहे।
- बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर का कार्यालय भी देरी से खुला। यहां केवल संविदा वाले दो कर्मचारी ड्यूटी करते नजर आए।
- तहसील में स्थानीय निवास संबंधी कई अन्य प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
- महिला और बेस अस्पताल में लिपिकीय स्टाफ के अवकाश पर होने के कारण कार्यालयी कार्य नहीं हो सके।
- तिकोनिया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय समेत कालाढूंगी व सुभाषनगर स्थित ऊर्जा विभाग के दफ्तरों में बिजली के बिल जमा नहीं हुए।
- आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस, पंजीकरण, फिटनेस व परमिट से संबधित काम ठप रहे।
- ब्लॉक कार्यालय में भी कामकाज ठप रहा।
- दुग्ध निदेशालय, लोनिवि, पशुपालन विभाग, खनन, वन विभाग, राज्य कर के दफ्तर में कामकाज नहीं हआ।

यहां जमा हुए बिल
हीरानगर स्थित अधिशासी अभियंता दफ्तर में बिल काउंटर खुला रहा वहां दो सौ बिजली के बिल जमा हुए। टीपी नगर में भी बिजली के बिल जमा हुए।

संगठनों पर विश्वास में न लेने का आरोप
हल्द्वानी। ऊर्जा आफीसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर कहा कि उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया है इसलिए वे इसमें शामिल नहीं है। कार्यालयों में कामकाज सुचारु रूप से चला। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी, भुवन भट्ट, आरएस मेहरा, हिमांशु लोहनी, जगदीश पंत, गोपाल बोरा, हंसाराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में भी कर्मचारी रहे अवकाश पर
नैनीताल। यहां अधिकतर सरकारी कर्मचारी विरोध दर्ज कराते हुए सामूहिक अवकाश पर रहे। समिति के जिला संयोजक बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल से पांच सौ से अधिक कर्मचारी चार फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित महारौली में प्रतिभाग करेंगे। वहीं कर्मचारी नेता नवीन कांडपाल को समिति का मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान भगोत सिंह जंतवाल, पंकज तिवारी, जगमोहन रौतेला, कुलदीप सिंह, नवल किशोर, ललित पांडे, इंद्र सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, गोपाल अधिकारी, विनीत साह, देवेंद्र कुमार, मोहन नयाल आदि थे।


विकास भवन परिसर के कर्मचारियों ने की बैठक
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन परिसर के विभिन्न विभागों के सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर बैठक की। विकास भवन समन्वय समिति के अध्यक्ष केपी मेहता ने विचार रखे। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके शर्मा, मंडलीय अध्यक्ष केएस सामंत, कमल जोशी, त्रिलोक सिंह, जगमोहन खाती, नितिन कांडपाल, जीवन चंदोला, राहुल भट्ट, आनंद सिंह आदि थे।

रामनगर में कर्मियों ने धरना दिया
रामनगर (नैनीताल)। वन परिसर स्थित संघ भवन में सभा कर सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप लगाया। वनकर्मी राकेश रत्नाकर की अध्यक्षता एवं अशोक कुमार शर्मा के संचालन में हुई सभा में मोहित राठौर, अरुण मेंदोलिया, हरीश पपनै, दर्शन सिंह अधिकारी, एएस परवाल, प्रताप सिंह अधिकारी, आनंद सिंह रावत, चंदन सिंह बिष्ट, पंकज मेंदोलिया, हरीश भदोला आदि थे।


कोषागार कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी भंग
नैनीताल। कोषागार कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के सामूहिक अवकाश को लेकर एक मत न होने के कारण जिले के सभी कोषागारों में कर्मचारी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार सुबह बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राकेश छिम्वाल, कोषाध्यक्ष कमल रौतेला, जिला मंत्री सुरेश राम समेत ने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर को इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed