फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शहर की सफाई हुई शुरू, 180 टन कूड़ा उठा

शहर की सफाई हुई शुरू, 180 टन कूड़ा उठा

Thu, 19 Jul 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई हुई शुरू, 180 टन कूड़ा उठा
अजमगढ़ शहर में कचरा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया। रात 11 बजे तक कूड़ा उठाने और ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने का काम चलता रहा है। बुधवार को करीब 180 टन कूड़ा उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार शहर में सैकड़ों टन कूड़ा जमा है, जिसे उठाने और स्थिति सामान्य करने में पांच दिन तक का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते शहर, ग्रामीण क्षेत्रों से आठ दिनों से कूड़ा उठान बंद था। इससे सैकड़ों टन कूड़ा जमा हो गया था। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले में नगर निगम में हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने की सशर्त अनुमति दे दी है। इसके बाद प्रशासन, नगर निगम हरकत में आये। शाम को कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। नगर निगम ने इसमें 30 कूड़ा उठाने वाले वाहन, दो जेसीबी, 37 कर्मियों की टीम को कूड़ा उठाने, ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने के काम में लगाया गया। रात 11 बजे तक करीब 180 टन कूड़ा उठाया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नगर निगम की टीम जुटी
रात 11 बजे तक कूड़ा उठाया गया
30 कूड़ा उठाने वाले वाहन, दो जेसीबी और 37 कर्मचारियों की टीम को लगाया गया था


हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही कूड़े-कचरे को सड़कों के किनारे से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम की कई टीमें कूड़ा उठाने में जुट गई हैं। कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है।
- चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त हल्द्वानी

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, आयुक्त को भेजा ज्ञापन
हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगह फैले कूड़े का निस्तारण, इसके स्थायी समाधान के लिए भूमिगत ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। निगम प्रशासन तथा जिला प्रशासन कूड़े के निस्तारण को लेकर संजीदा नहीं है। हल्द्वानी नगर निगम भाजपा सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बायोमेडिकल वेस्ट, जैविक, अजैविक कूड़े के स्थायी समाधान के लिए भूमिगत ट्रंचिंग ग्राउंड की मांग को लेकर आयुक्त, डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष एडवोकेट बल्देव सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण भट्ट, जिला सचिव त्रिलोचन जोशी, अमृत सिंह, राज कौर, काजल खान, हरीश पांडेय, मोहन धारियाल, शाकिर हुसैन अंसारी, सईद अंसारी, श्रीकांत खंडेलवाल, टीके बाली आदि थे।


यूथ कांग्रेस ने नगर निगम गेट पर फेंका कूड़ा
हल्द्वानी। शहर से कूड़ा उठान न होने पर यूथ कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट पर कूड़ा फेंक कर विरोध जताया और प्रदेश सरकार, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूथ कांग्रेस के विस अध्यक्ष त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। आक्रोशित कार्यकर्ता शहर से कूड़ा इकट्ठा कर लाए थे, जिसे नगर निगम के गेट पर फेंक दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, इससे संक्रामक बीमारियों का फैलना खतरा है। शहर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम और सरकार पूरी तरह विफल है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कूड़ा निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। इनमें नदीम सैफी, हेमंत साहू, राजू रावत, प्रदीप बिष्ट, रवि सागर, मोहनिश खुल्बे, सुमित जाटव, मनमीत सिंह, तरन बिंद्रा, रोहित प्रकाश, समीर खान, खलील वारसी, भास्कर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed