फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 14 को-कोर्डिनेशन

प्रदेश के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 14 को-कोर्डिनेशन

Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 14 को-कोर्डिनेशन
हल्द्वानी। मुकद्दस सफर पर जाने का सिलसिला 14 जुलाई से शुरू हो जाएगा। पहली फ्लाइट में प्रदेश के 20 यात्री जाएंगे। उसके बाद अगले जत्थों के लिए 21 जुलाई से फ्लाइट शुरू होंगी। सोमवार को यहां मदरसा इशाअत-उल-हक में हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

हज यात्रियों के टीकाकरण और प्रशिक्षण के लिए प्रदेश हज कमेटी की टीम हल्द्वानी पहुंच गई है। कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने अमर उजाला से मुलाकात में बताया कि इस बार प्रदेश से 1317 यात्रियों का चयन किया गया है। प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट 21 जुलाई से शुरू होगी, जबकि करीब 20 यात्रियों को अनुरोध के आधार पर 14 जुलाई की फ्लाइट से जाने की अनुमति मिली है। सेंट्रल हज कमेटी ने हज यात्रियों को फ्लाइट से संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर भेज दी है।
विज्ञापन

हाजी राव ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज कमेटी कुमाऊं के अलग-अलग क्षेत्रों में टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कैंप लगा रही है। बाजपुर, सितारगंज के बाद सोमवार को हल्द्वानी के मदरसा इशाअत-उल-हक में कैंप लगाया जाएगा। इसमें नैनीताल जिले के 130, अल्मोड़ा के पांच और पिथौरागढ़ के दो हज यात्रियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के शेष बचे यात्रियों का भी टीकाकरण किया जाएगा। इधर, मदरसा इशाअत-उल-हक के प्रबंधक उवैस खां ने बताया कि कैंप सुबह दस बजे शुरू होगा। उन्होंने हज यात्रियों से वक्त पर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मदीना जाएंगे प्रदेश के हज यात्री
हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश के सभी यात्री दिल्ली से उड़ान भरकर जेद्दा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एक सप्ताह मदीना मुनव्वरा में कयाम करेंगे। उसके बाद मक्का शरीफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed