भीमताल (नैनीताल)। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए 17 नवंबर से यहां मल्लीताल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। आयोजकों ने प्रतियोगिता का नारा खेलों से नाता जोड़ो-नशे से नाता तोड़ो रखा है। विजेता टीम को 25 हजार, उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 17 नवंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहले दिन नगर समेत आसपास के स्कूलों आदि स्थानीय टीमों के मुकाबले होंगे। आयोजन में उत्तराखंड वॉलीबाल फेडरेशन का सहयोग लिया जा रहा है। प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस, पंजाब, उत्तराखंड पुलिस, दिल्ली, रणवीर क्लब पंजाब, बाजपुर, हरियाणा क्लब हरियाणा, रुड़की, दिल्ली पुलिस समेत 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहां संयोजक पवन साह, संदीप पांडे, राहुल जोशी, दीपक वर्मा, प्रेम कुल्याल, दीपू चनौतिया, सागर बिष्ट, पूरन बिष्ट, अनिल चनौतिया, हितेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र कनौजिया, उमेश पाठक, चंदन बिष्ट आदि थे।