{"_id":"59adc02e4f1c1b59738b51af","slug":"61504559150-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्नीशियन के साथ ही डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति भी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेक्नीशियन के साथ ही डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति भी रद्द
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एनएचएम के तहत एसटीएच में लैब टेक्नीशियन और डाटा आपरेटर की नियुक्ति को सीएमओ ने रद्द कर दिया है। सीएमओ ने दोबारा विज्ञापन निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
एसटीएच में ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति को एनएचएम के तहत विज्ञापन निकाला गया था। विज्ञापन भी आधा अधूरा था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में साक्षात्कार के दौरान एसटीएच में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था और धांधली के आरोप लगाए थे। एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार से ठीक पहले फेसबुक पर नियुक्ति को लेकर अपडेट डाला था और अपनी नियुक्ति का भरोसा जताया था। सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने नियुक्ति प्रक्रिया विवादों में आने के बाद प्रक्रिया को रोकने के साथ ही सभी दस्तावेज मंगवा लिए थे। डॉ. जोशी ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के अलावा डाटा आपरेटर के लिए भी साक्षात्कार किए गए। कहा कि डाटा आपरेटर के लिए साक्षात्कार करना गलत था। डॉ. जोशी ने बताया कि प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए उनमें कोई भी पात्र नहीं पाया गया है। इसलिए लैब टेक्नीशियन और डाटा आपरेटर की नियुक्ति को रद्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग दस पद रिक्त हैं और कुछ दिनों पूर्व वीडियो कांफ्रेंसिंग में आलाधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि रिक्त पदों को जल्द भर लें। कहा कि एक साथ ही अब सभी रिक्त पदों के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला जाएगा।