फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   53 lakh fine on four stone crushers and three mining lease holders

चार स्टोन क्रशर और तीन खनन पट्टा धारकों पर 53 लाख का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
53 lakh fine on four stone crushers and three mining lease holders
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र में मंगलवार को खनन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर चार स्टोन क्रशर और तीन खनन पट्टा धारकों पर अवैध खनन करने पर 53 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। सभी की खनन निकासी पर भी रोक लगा दी है। छापामार कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि बेतालघाट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रहीं थीं। मंगलवार को खनन और राजस्व विभाग की टीम के साथ स्टोन क्रशर और खनन पट्टा धारकों के यहां छापामारी की गई। सीमांकन से अधिक अवैध खनन मिलने पर नंदा स्टोन क्रशर पर 7.07 लाख, गिरिजा स्टोन क्रशर पर 7.70 लाख, साई स्टोन क्रशर पर 19.60 लाख और बाबा स्टोन क्रशर पर 10.56 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। खनन पट्टा धारकों में मल्ला वर्धो में नरेंद्र पाल सिंह पर 1.26 लाख, मल्ला वर्धों के दीपक सिंह पर 1.92 लाख और बसगांव के इंदर सिंह पर 5.06 लाख रुपये का जुर्माना मानकों के विपरीत अवैध खनन मिलने पर लगाया गया है। एसडीएम ने बताया शेष 12 खनन पट्टा धारकों के वहां सीमांकन के तहत खनन पाया गया। उन्होंने बताया कि जिन स्टोन क्रशर और खनन पट्टा धारकों पर जुर्माना लगाया गया है उनकी खनन निकासी भी बंद कर दी गई है। अब जुर्माने की राशि जमा करने के बाद ही निकासी खोली जाएगी। इस दौरान उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, तहसीलदार नंदन नेगी, ऐश्वर्या साह, प्रवीण ह्यांकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed