{"_id":"62855f097704072df575cac2","slug":"52-stings-will-be-developed-as-a-tourist-spot-haldwani-news-hld463073699","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा 52 डांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा 52 डांठ
विज्ञापन
इस तरह नजर आएगा फतेहपुर में बना ब्रिटिशकालीन बावन डांठ का पुल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। फतेहपुर स्थित ब्रिटिश कालानी 52 डाठ नहर का जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जीर्णोद्घार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करीब एक करोड़ से सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। नहर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बुधवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत और अधिकारियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक 52 डाठ नहर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला प्लान से मिले बजट से 52 डाठ नहर को संरक्षित कर पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने की योजना है। इस कार्य से यह स्थल बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।
विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने नहर के हेड पुनर्निर्माण की भी मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कार्य का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी से वार्ता कर 52 डाठ नहर के पास सफाई करने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंदन पोखरिया, कुमाऊ मंडल विकास निगम के अवर अभियंता संजय जोशी, आर्किटेक्ट रक्षित पांडे मौजूद रहे।