{"_id":"5cc36fe5bdec22075875f62c","slug":"51556312037-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइडिल गेट से बिछेगी नई पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइडिल गेट से बिछेगी नई पेयजल लाइन
विज्ञापन
water shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलसंस्थान ने हाइडिल गेट ट्यूबवेल से आच्छादित इलाकों की पेयजल सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस लाइन के बिछाए जाने से इलाके वालों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था हो जाएगी। नई लाइन के लिए जलसंस्थान 15 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि हाइडिल गेट स्थित ट्यूबवेल और देवखड़ी ट्यूबवेल से देवखड़ी, गायत्री नगर, मल्ला प्लाट, हाइडिल गेट, बेड़ीखत्ता आदि इलाकों में पेयजल सप्लाई होती है। इन ट्यूबवेलों के खराब होने पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से सप्लाई बाधित हो जाती है। ट्यूबवेल खराब होने पर गौला का पानी क्षेत्रवासियों को मिल सके, इसके लिए अलग लाइन बिछाकर इसे हाइडिल गेट स्थित पेयजल टैंक से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 850 मीटर की छह इंच की नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। गौला के पानी से हाइडिल गेट के टैंक को भरकर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की जाएगी। भविष्य में इस लाइन को जगदंबा नगर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भी है।
हाइडिल गेट से बिछेगी नई पेयजल लाइन
जलसंस्थान तैयार कर रहा 15 लाख रुपये का प्रस्ताव
नलकूप खराब होने पर होगी वैकल्पिक व्यवस्था