{"_id":"5bdf573abdec2269385b69d0","slug":"51541363514-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर आज होगी धन वर्षा, सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर आज होगी धन वर्षा, सज गया बाजार
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में धनतेरस के अवसर पर सजा बर्तन बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। धनतेरस की खरीदारी के लिए हल्द्वानी के बाजार भी सज गये हैं। आटो मोबाइल, सोना चांदी, बर्तन, कपड़ा, मेवा मिठाई, आतिशबाजी, मोबाइल, लैपटॉप, घरेलू सजावट के सामान की दुकानें सज गई है। आज 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है। पेश है बाजार की एक रिपोर्ट :
बर्तन बाजार
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसको लेकर बर्तन बाजार पूरी तरह तैयार है। बर्तन कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए परंपरागत बर्तन के साथ नये आकर्षक डिजाइन के बर्तन, पूजा के बर्तन भी उपलब्ध हैं। न्यूनतम 10 रुपये के चम्मच से 12,000 तक का डिनर सेट उपलब्ध है।
बाइक पर चांदी का सिक्का, कार पर 50 हजार तक के ऑफर
बाइक खरीदने पर चांदी का सिक्का, गिफ्ट, छूट उपलब्ध है तो कार में भी ग्राहकों के लिये 50 हजार कीमत के अलग-अलग ऑफर उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो बाइकों के अलग-अलग शोरूमों में 200-300 बाइक की एडवांस बुकिंग है। यही हालत कारों की भी है। आज 200-250 कारों की भी एडवांस बुकिंग है। कोई 100 प्रतिशत फाइनेंस तक दे रहा है।
विज्ञापन
सोने चांदी पर मेकिंग चार्ज में छूट, उपहार में सोने का सिक्का
इस दिन बर्तन के साथ-साथ सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम सबसे ज्यादा बिकता है। नैनीताल रोड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड से पटेल चौक का परंपरागत सोना चांदी का बाजार भी ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर दे रहा है। सोने की खरीद पर 30 फीसदी की छूट, मेकिंग चार्ज में 75 फीसदी तक छूट, खरीद पर सोने का सिक्का आदि दिये जा रहा है।
मोबाइल की भी एडवांस बुकिंग
मोबाइल कंपनियां इस त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए स्क्रीन गार्ड, इंश्योरेंस, गिफ्ट कूपन तक मुहैया करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कई महंगे फोन की पहले से ही बुकिंग की जा चुकी है।
आतिशबाजी की भी धूमधड़ाका
रामलीला मैदान में आतिशबाजी बाजार सज गया है। यहां फिलहाल 32 दुकानें खुली है। इनमें तेज धमाके के बमों के साथ रोशनी करने वाले फुलझड़ी अनार उपलब्ध है। बाजार में आठ रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का बम उपलब्ध है। आम बजट के मुताबिक चटाई आठ रुपये, अनार का डिब्बा 80, रॉकेट का डिब्बा 100 रुपये से शुरू है।
मुंह मीठा करना न भूलें
त्योहार में मुंह मीठा नहीं किया तो पर्व अधूरा रह जाता है। त्योहार को लेकर मिठाई की दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई गई हैं। 400 रुपये से 1200 रुपये किलो तक की मिठाई बाजार में उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधा के लिए मिठाई के पैक बनाए हैं। इसी तरह काजू, बादाम, चिल्गोजा, किशमिश, इलायची, अखरोट के भी अलग-अलग रेंज में पैकेट हैं।