{"_id":"5a8f2e044f1c1b805a8bb467","slug":"51519332868-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन समिति सचिवों की हड़ताल जारी, जोरदार धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन समिति सचिवों की हड़ताल जारी, जोरदार धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। साधन समिति सचिव परिषद के आह्वान पर पैक्स कैडर सचिवों की तीन सूत्री मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। आंदोलनरत साधन समिति के सचिवों ने बृहस्पतिवार को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि निबंधक ने सातवें वेतनमान का लाभ तीन माह में जाने का आश्वासन दिया था मगर छह माह बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सातवें वेतनमान का लाभ देने, वेतन की व्यवस्था राजकीय कोष से करने तथा नियमितीकरण की मांग जब तक पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सुरेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए धरना प्रदर्शन में सत्यपाल बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, कुंदन सिंह, गोपाल जोशी, विपिन भट्ट, डीडी कविदयाल, राजेंद्र बिष्ट, सरला नेगी, उमेश चंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह शाही, एनएस जीना, वीरेंद्र सिंह खत्री, हरेंद्र सिंह नैनवाल, हरेंद्र सिंह पोखरिया, राजेंद्र सिंह गंगोला, हरीश चंद्र भट्ट, देवकी सिंह, जानकी बर्गली, प्रताप सिंह दरम्वाल, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।