फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशेड़ी ने महिला बैंक कर्मी की तलवार से आंख फोड़ दी

नशेड़ी ने महिला बैंक कर्मी की तलवार से आंख फोड़ दी

Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी ने महिला बैंक कर्मी की तलवार से आंख फोड़ दी
हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा की पटेल चौक शाखा में कार्यरत 58 वर्षीया गोविंदी पर नशेड़ी पड़ोसी ने मंगलवार की रात अचानक तलवार से हमला कर दिया। तलवार से महिला की बाई आंख में चोट लगने से रोशनी चली गई। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हमने की असली वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दिव्य बिहार कालोनी छड़ायल निवासी गोविंदी पत्नी स्वर्गीय हयात सिंह ने सोमवार की रात पड़ोस में हो रहे झगड़े का शोरगुल सुनकर दरवाजा खोला तो आरोप है कि अशोक बिष्ट नशे में धुत होकर तलवार से हमला कर दिया। बाई आंख में चोट लगने पर लहूलुहान गोविंदी ने चीख पड़ीं। मां की आवाज सुनते ही घर में मौजूद बेटा यशपाल कार्की वहां पहुंचा। यशपाल के अनुसार उसने मां को अंदर किया और दरवाजा बंद दिया। आरोप है कि नशेड़ी ने बंद दरवाजे पर कई वार किया। उसने पड़ोसियों के बल्ब भी फोड़ दिए। घायल गोविंदी को को बेटे ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडे ने बताया कि हमलावर ने महिला की आंख में तलवार की नोक घुसेड़ी गई है। इस कारण आंख की रोशनी चली गई है। गोविंदी के बेटे यशपाल कार्की ने घटना के बाबत मुखानी थाने में तहरीर दी। बेटे ने बताया कि घटना के पहले वह आवास विकास में अपनी मां के साथ गया था। अशोक या उसके परिवार से कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस ने धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर अशोक बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर लिया है। इस बारे में थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अशोक नशेड़ी है। घटना के पहले उसने अपने घर में भी मारपीट की थी। घटना के दिन भी उसने पड़ोस में काफी बवाल काटा था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed