{"_id":"5a2706fb4f1c1b4e718b773a","slug":"51512507131-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी हल्दूचौड़ की सोयाबीन फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगी हल्दूचौड़ की सोयाबीन फैक्ट्री
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश में उत्तराखंड सहकारी फेडरेशन के ढांचे को मजबूत करते हुए काश्तकारों को लाभ पहुंचाया जाएगा। वर्षों से जीर्णशीर्ण हाल में बंद पड़ी हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री जल्द काम करने लगेगी। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और रानीखेत में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को भी फिर शुरू कराते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह बात उत्तराखंड सहकारी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल ने कही।
भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहकारी संघ काश्तकारों के हित में नई योजनाएं लागू करेगा। राजस्थान और मध्यप्रदेश में सोयाबीन की सर्वाधिक खेती होती है। सहकारी संघ की एक समिति जल्द ही राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा कर वहां सोयाबीन निर्मित उत्पादों की जानकारी लेगी। उसी के आधार पर प्रदेश में भी सोयाबीन आधारित प्लांट लगाए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री से बात हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि सहकारी फेडरेशन के भवनों मेें किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। हल्द्वानी में भी फेडरेशन के कई भवनों में कब्जा है, उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित चेयरमैन घनश्याम नौटियाल का स्वागत किया। इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नगर अध्यक्ष विजय मनराल, संजय दुम्का, प्रदेश प्रवक्ता अनिल डब्बू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, पूर्व प्रमुख शांति भट्ट, चंदन बिष्ट, भूपेंद्र मनराल, भुवन भंडारी, विजय बिष्ट, चंद्रप्रकाश जोशी, आदि मौजूद थे।