{"_id":"5a25a84c4f1c1bc9678bfeef","slug":"51512417356-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली, कहलक्वीरा में 12 भवन निर्माण कार्य सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली, कहलक्वीरा में 12 भवन निर्माण कार्य सील
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार ने सोमवार को भवाली, कहलक्वीरा क्षेत्र का भ्रमण कर किया। उन्होंने कई स्थानों पर भवन मानचित्र स्वीकृत कराए बिना चल रहे 12 भवन निर्माणों को सील कर दिया। दो दिन पहले भी प्राधिकरण ने कहलक्वीरा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई जा रहे कॉटेज और फ्लैट को सील किया था।
प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार ने सोमवार को यहां भवाली नैनीताल रोड, भवाली रामगढ़ रोड और कहलक्वीरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर कई स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि जिला विकास प्राधिकरण के गठन के बाद अब स्थानीय निकाय, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि को भवन मानचित्र पास करने का अधिकार नहीं है। अब निर्माण कार्य कराने के लिए जिला विकास प्राधिकरण से ही नक्शे पास कराने होंगे। उन्होंने कहा कि बगैर स्वीकृति के आवासीय, व्यावसायिक निर्माण कार्यों को अवैध मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि रोके गए निर्माण कार्यों में कुछ आवासीय तो कुछ व्यावसायिक निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान प्राधिकरण सचिव ने अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों को कड़ी फटकार भी लगाई और कहा कि नियम विरुद्ध निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को लेकर भवाली, भीमताल आदि क्षेत्रों में निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा है। इस दौरान प्राधिकरण टीम में परियोजना प्रभारी सीपी साह, पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत, मनोज तिवारी आदि थे।
भवाली-नैनीताल रोड और भवाली-रामगढ़ रोड पर जिला विकास प्राधिकरण से नक्शे पास कराए बिना अवैध रूप से बन रहे दर्जनभर भवनों को सील किया गया है। अभी तो यह शुरुआत है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। - श्रीष कुमार, सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल।