{"_id":"59adc03c4f1c1b53738b51a1","slug":"51504559164-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल और धारी में ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कर ब्लाक कार्यालय में ताले जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल और धारी में ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कर ब्लाक कार्यालय में ताले जड़े
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। सरकार द्वारा की गई राज्य वित्त की धनराशि में कटौती को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को यहां विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह तालाबंदी जारी रखेंगे।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष और बेलुवाखान के प्रधान हिमांशु पांडे के नेतृत्व में विकास खंड मुख्यालय पहुंचे ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में राज्य वित्त में की गई कटौती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त की धनराशि में कटौती किए जाने से गांवों में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सरकार से राज्य वित्त की धनराशि में की गई कटौती को निरस्त करने समेत पंचायती राज एक्ट 2016 को 73वें संशोधन के अनुरूप लागू कराने और ग्राम प्रधानों का मानदेय पांच हजार रुपये कराने की मांग की। तालाबंदी करने वालों में हिमांशु पांडे, आनंद कुजरवाल, गिरीश पांडे, नवीन क्वीरा, जीवन चंद्र, मुन्नी चौहान, नंदी देवी, प्रमोद कुमार, शेखर चंद्र भट्ट, राधा कुल्याल, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।