{"_id":"66de467372b01c6af00e6fb7","slug":"48-trees-cut-without-permission-in-bohragaon-haldwani-news-c-337-1-shld1025-114178-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बोहरागांव में बिना अनुमति के काट दिए 48 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बोहरागांव में बिना अनुमति के काट दिए 48 पेड़
Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के बोहरागांव में एक व्यक्ति ने रात में बिना अनुमति के कुकाट प्रजाति के 48 झाड़ीनुमा पेड़ काट दिए। वन विभाग की टीम आरोपी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बोहरागांव निवासी एक व्यक्ति ने वन विभाग से अनुमति लिए बगैर शनिवार रात को झाड़ीनुमा 48 पेड़ काट दिए। वन विभाग को जैसे ही सूचना मिली तो रविवार को टीम मौके पर पहुंची। यहां टीम ने काटे हुए पेड़ों की गिनती की।
वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने अपनी भूमि पर उगे कुकाट प्रजाति के 48 पेड़ काट दिए लेकिन इसके लिए अनुमति नहीं ली गई है। काटे गए पेड़ को विभाग ने कब्जे में ले लिया है। संवाद