{"_id":"672e7e5ebb5afb48b60742a7","slug":"43-outsiders-violated-rules-by-purchasing-23-hectares-of-land-nainital-news-c-238-1-shld1020-109542-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 43 बाहरी लोगाें ने 23 हेक्टेयर जमीन खरीदकर किया नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 43 बाहरी लोगाें ने 23 हेक्टेयर जमीन खरीदकर किया नियमों का उल्लंघन
Sat, 09 Nov 2024 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तहसील नैनीताल के अंतर्गत राज्य से बाहर के 43 व्यक्तियों की ओर से 23.889 हेक्टेयर जमीन उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) की धारा 154 (4) (3) (ख) के तहत ली गई अनुमति के बाद क्रय की गई है। वहीं, जांच में उक्त व्यक्तियों की ओर से शर्तों का पालन नहीं करना पाया गया है। अब प्रशासन की ओर से उक्त लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र में बाहरी लोगों की ओर से विभिन्न उद्देश्यों से लगातार जमीनें खरीदी जा रही हैं। जमीन की खरीद फरोक्त में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से जांच में पता चला है कि दिल्ली, मुम्बई और उत्तर प्रदेश राज्य के 43 लोगों ने 23.889 हेक्टेयर जमीन की खरीद की है, लेकिन जमीन में क्रय करने के बाद से अब तक करीब दो वर्षों तक कृषि संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि इससे स्पष्ट होता है कि उनकी ओर से उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 154(4) (3) (ख) का उल्लंघन किया गया है। इसके चलते उक्त जमीन पर उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) की धारा 166/167 के तहत कार्रवाई की जा रही है।