{"_id":"5cba361cbdec22145d385478","slug":"41555707420-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी चैलेंज: नैनीताल से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी चैलेंज: नैनीताल से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई रेस
विज्ञापन
mtb
नैनीताल। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की चौथी द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह सात बजे नैनीताल से शुरू हुई। प्रतियोगिता में शामिल भारत सहित नौ देशों के 88 प्रतिभागी 83 किमी का सफर तय कर अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। भारतीय वर्ग में हिमाचल के देवेंद्र कुमार ने सबसे तेज साइकिल चलाई।
ओलंपिक साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव ओंकार सिंह, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, सीएफआई के सहायक महासचिव बीएन सिंह ने शुक्रवार सुबह फ्लैग ऑफ कर मल्लीताल पंत पार्क से प्रतिभागियों को रवाना किया। सीएफआई के स्थानीय कार्यक्रम समन्वयक गिरधर सिंह मनराल ने पहले चरण में 83 किमी की दूरी तय हो चुकी है। बताया के भारतीय पुरुष वर्ग में हिमाचल के देवेंद्र कुमार पहले, आर्मी के कमलेश राणा दूसरे, हिमाचल के शिवेन तीसरे, अंतरराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में ईरान के परवेज पहले, थाइलैंड के परविक दूसरे, इंडोनेशिया के रफीक तीसरे नंबर पर पहुंचे। बताया कि महिला श्रेणी में जर्मनी की साराएपिल्ट पहले, नेपाल की लक्ष्मी दूसरे, थाइलैंड की सुर्तिया तीसरे नंबर पर पहुंचीं। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, प्रभास पांडे, डॉ. बीना सुयाल, हेमंत बिष्ट, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र वर्मा, धन सिंह, चरनजीत आदि थे।
हिमाचल के देवेंद्र ने सबसे तेज चलाई साइकिल
एमटीबी चैलेंज : नैनीताल से अल्मोड़ा पहुंचे प्रतिभागी
आज कौसानी पहुंचेंगे साइकिल रेस में शामिल 88 प्रतिभागी