{"_id":"5c71b0efbdec224af71524ca","slug":"41550954735-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से बंद करेंगे खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से बंद करेंगे खनन
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चोरगलिया के लोगों ने खनन समिति के अध्यक्ष/डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज लोगों का आरोप है कि डीएम ने चोरगलिया क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर के वाहनों के पंजीकरण को वरीयता दी है। चेतावनी दी कि क्षेत्र में सभी खनन गेटों के साथ ही मार्गों पर जाम लगाया जाएगा।
ग्रामीणों ने शनिवार को घूसापुर क्षेत्र में विरोध, प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नंधौर नदी के खनन गेटों पर क्षेत्र के वाहनों स्वामियों के वरीयता देने की मांग लंबे समय से चल रही थी। खनन समिति के अध्यक्ष, डीएम ने आश्वासन दिया था कि 60 प्रतिशत स्थानीय लोगों के वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा, लेकिन अब हल्द्वानी के 40, ऊधमसिंह नगर के 30 प्रतिशत वाहनों का पंजीकरण का नियम बनाया गया है। कहा कि डीएम, डीएलएम के निर्णय का विरोध किया जाएगा। तीन माह से दोनों अधिकारी क्षेत्रवासियों को गुमराह कर रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर स्थानीय लोगों के वाहनों को पंजीकरण में वरीयता नहीं दी गई तो कुमाऊं कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। कमिश्नर से क्षेत्रवासियों का हक दिलाने की मांग की जाएगी। कहा कि सोमवार को आंदोलन तेज किया जाएगा। सभी खनन गेट, मुख्य मार्ग जाम किए जाएंगे। बैठक में भुवन पोखरिया, हरीश बिष्ट, राजू मेहता, गंगा बिष्ट, गुड्डू मिश्रा, विक्रम बिष्ट, निर्मल भगत, प्रकाश बेलवाल, ललित कांडपाल, विनोद बजेठा, इंद्रजीत सिंह, आनंद जोगी, कमल खनवाल, ललित कन्याल आदि थे
डीएम के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
डीएम, डीएलएम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप
सोमवार से खनन गेट, मार्ग जाम करने की चेतावनी