फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पॉलिथीन खाकर मर रहे जानवर, देखने-सुनने वाला कोई नहीं

पॉलिथीन खाकर मर रहे जानवर, देखने-सुनने वाला कोई नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन खाकर मर रहे जानवर, देखने-सुनने वाला कोई नहीं
हल्द्वानी। शहर में पॉलिथीन खाकर जानवर दम तोड़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हल्द्वानी, गौलापार और आसपास के क्षेत्र में एक साल के अंदर 22 जानवरों की मौत पॉलिथीन खाने से हुई है। हालांकि, हाईकोर्ट पॉलिथीन और थर्माकोल पर रोक लगाने के आदेश भी दे चुका है, बावजूद इसके देखने-सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि वह आठ गायों के ऑपरेशन कर उनके पेट से भारी मात्रा में पॉलिथीन निकाल चुके हैं। हल्द्वानी के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि पॉलिथीन खाने से उनके क्षेत्र में कई जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



पॉलिथीन खाकर मर रहे जानवर, देखने-सुनने वाला कोई नहीं
एक साल में पॉलिथीन खाकर 22 जानवरों की हो चुकी है मौत

50 एकड़ खेती पॉलिथीन से हो चुकी है खराब
मंगलपड़ाव, शनिबाजार के नाले से पॉलिथीन बहते हुए खेतों में जा रही है। इस कारण हाथीखाल, गौजाजाली उत्तर, गौजाजाली दक्षिण और तीनपानी से लगते हुए गांवों की 50 एकड़ खेती बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन ने बहाई तीन करोड़ की सड़क
एनएचएआई के आंकड़ों की माने तो पॉलिथीन से मंडी से बहने वाला नाला ओवर फ्लो हो जाता है। इस कारण उनकी तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क बर्बाद हो चुकी है। वर्तमान में इस सड़क के हाल बहुत खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed