फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन

डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में प्रदर्शन किया। आठ सूत्रीय मांग पत्र सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती, बाल रोग वार्ड में बेड बढ़ाने, दवाओं की कमी को तत्काल दूर करने, इमरजेंसी में दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर तैनात करने, अस्पताल में पार्किंग और कैंटीन की व्यवस्था करने, अस्पताल में बेहतर एंबुलेंस की व्यवस्था, आर्थोपेडिक और फिजीशियन की संख्या बढ़ाने, हॉस्पिटल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था, अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक करने की मांग की गई। मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और सीएमएस डॉ. एसबी ओली को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान हेमंत साहू, साहिल राज, बबीता उप्रेती, हिमांशु गांधी, विशाल भारती, मन्नू गोस्वामी, बंटी सोनकर, सरफराज अहमद, शारिक खान, किरन माहेश्वरी, चंपा सक्सेना, लक्ष्मी नारायण, विनोद कांडपाल, रिहान हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed