{"_id":"5ad790314f1c1b6e098b53e7","slug":"41524076593-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय बंद नहीं हुए तो होगी कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय बंद नहीं हुए तो होगी कठोर कार्रवाई
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने अब कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। गत दिनों छापामारी के दौरान क्षेत्र के चार विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे थे, जबकि एक विद्यालय में सुरक्षा संबंधी मानक पूर्ण नहीं पाए गए थे।
अधिकारियों ने अभिभावकों से ऐसे स्कूलों में बच्चों को दाखिला नहीं दिलाने को कहा है। मालूम हो कि गत दिनों प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताड़ीखेत ब्लॉक में कई निजी विद्यालयों में छापामारी अभियान चलाया था, इस दौरान न्यू मॉडेस्ट पब्लिक स्कूल चौना, पं. जीबी जोशी तुड़ियासुयाल, न्यू आन एकेडमी जैनोली और नव ज्योति पब्लिक स्कूल पिलखोली बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे, जबकि विद्या निकेतन पिलखोली में सुरक्षा संबंधी मानक पूर्ण नहीं पाए गए थे।
उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बताया कि ऐसे विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के नोटिस दिए गए थे। इधर मान्यता और शिकायतों की समीक्षा के दौरान केवल पाइन व्यू पिलखोली और पं. जीबी जोशी तुड़ियासुयाल की ओर से विद्यालय बंद करने की सूचना बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अन्य अमान्य विद्यालयों से भी तत्काल विद्यालयों केे बंद करने के निर्देश दिए हैं, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।