फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कालेज गेट पर धरना प्रदर्शन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कालेज गेट पर धरना प्रदर्शन

Sat, 17 Mar 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कालेज गेट पर धरना प्रदर्शन
NSUI - फोटो : file photo
हल्द्वानी। एनएसयूआई के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में शुक्रवार को यहां एमबीपीजी कालेज के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड पर पदयात्रा भी निकाली और ‘चौकीदार सो रहा है, देश का छात्र रो रहा है’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

धरनास्थल पर एनएसयूआई के उत्तराखंड प्रभारी शनि मेहता ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई तब से युवाओं के रोजगार के रास्ते बंद से हो गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का यह हाल है कि कभी एसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो जाता है तो कभी कोई। उन्होंने कहा कि एसएससी घोटाले के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो रोजगार देने के वायदे किए थे उसमें वे पूरी तरह विफल रही है। इस दौरान नीमा कोठारी, मीमांशा आर्या, शैलेंद्र सिंह दानू, प्रियंका जोशी, जूही चुफाल, पूजा बोरा, शोभा जोशी, रोहित बल्यूटिया, हिमांशु आर्या, तनय भोजक, दीपक सुयाल, हर्षित जोशी, अर्पित बिसौती, रविंद्र प्रताप सिंह रावत, रक्षित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed