फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डंपर एसोसिएशन ने जताया विरोध

डंपर एसोसिएशन ने जताया विरोध

Mon, 05 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डंपर एसोसिएशन ने जताया विरोध
हल्द्वानी। आरबीएम के दाम को लेकर एक बार फिर डंपर स्वामियों और स्टोन क्रशर स्वामियों में टकराव के आसार पैदा हो गए हैं। आरबीएम के दाम चार रुपये कम करने पर डंपर एसोसिएशन भड़क गई है। एसोसिएशन ने दाम घटाने का फैसला और 108 क्विंटल की अनुमति वापस नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


स्टोन क्रशर स्वामी और डंपर स्वामियों में आरबीएम के दाम को लेकर पूर्व में भी टकराव हुआ था। इसमें क्रशर स्वामियों ने आरबीएम के दाम पांच रुपये घटा दिए थे इस पर डंपर स्वामियों ने हड़ताल कर दी थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी, उप निदेशक खान राजपाल लेघा की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था।
विज्ञापन


इधर, डंपर एसोसिएशन का आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामियों ने आरबीएम के दाम फिर से 4 रुपये घटा दिए हैं अब उन्हें 44 के बजाय 40 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है। इसको लेकर डंपर एसोसिएशन भड़क गई। एसोसिएशन की बैठक रविवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि स्टोन क्रशर स्वामियों की मनमानी नहीं चलेगी। पूर्व में हुई बैठक में तय हुआ था कि जब भी दाम घटाए बढ़ाए जाएंगे तो डंपर स्वामियों को भी इस फैसले में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह भी आरोप लगाया कि डंपर वालों के 4 रुपये घटा दिए हैं जबकि खुद रेता की कीमत बढ़ा कर 116 रुपये कर दी है।


वहीं जिला खनन समिति के प्रति वाहन में 108 क्विंटल उप खनिज के ले जाने का भी पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यदि क्रशर वालों ने इस फैसले का वापस नहीं लिया तो क्रशर के आगे खाली वाहन खड़ा कर हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मनोज मठपाल, उमेश भट्ट, पृथ्वी पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed