{"_id":"6457ebb2293507013b07de6a","slug":"4094-students-gave-neet-at-nine-exam-centers-haldwani-news-c-8-1-hld1036-134044-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नौ परीक्षा केंद्रों पर 4094 विद्यार्थियों ने दी नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नौ परीक्षा केंद्रों पर 4094 विद्यार्थियों ने दी नीट
Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र श्री गुरू तेग बहादुर स्कूल में नीट की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार
हल्द्वानी। नीट यूजी रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके लिए हल्द्वानी शहर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे से 5.20 बजे तक चली।
रविवार को निर्मला कॉंवेंट, डीएवी, सरस्वती एकेडमी, नैनी वैली, गुरु तेग बहादुर, सिंथिया, सेंट थेरेसा, शिवालिक इंटरनेशनल और यूनिवर्सल कॉंवेंट स्कूल में नीट हुई। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। परीक्षा तीन घंटे 20 मिनट तक चली। इसमें परीक्षार्थियों को 180 प्रश्न हल करने थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे में खुशी देखने को मिली। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलेगा।
सीबीएसई कॉर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि नीट शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 4211 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। इनमें से 4094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 117 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- --
2091 परीक्षार्थियों ने दी सहायक लेखाकार की परीक्षा, 1287 अनुपस्थित
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक लेखाकार 2022 की वस्तुनिष्ठ परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। हल्द्वानी शहर के सात परीक्षा केंद्रों में निर्विवाद संपन्न हुई। नोडल अधिकारी परीक्षा और अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 3378 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 2091 परीक्षार्थी उपस्थित और 1287 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद