{"_id":"57b5f7514f1c1b77766ecb27","slug":"400-sisters-tie-rakhi-on-the-wrists-of-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 बहनों ने कैदियों की कलाइयों पर बांधी राखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 बहनों ने कैदियों की कलाइयों पर बांधी राखी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप कारागार में रक्षाबंधन के पर्व पर आई 400 बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और भाइयों के जल्द रिहा होने की दुआ मांगी। इधर, डीएम दीपक रावत ने जेल और नारी निकेतन में जाकर महिलाओं और बच्चों से रक्षासूत्र बंधवाया। जेल में त्योहार को लेकर काफी देर तक चहल पहल रही।
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए काफी संख्या में बहनें कारागार के बाहर खड़ी थीं। जेल अधिकारियों ने एक पंक्ति में बहनों को खड़ा करने के बाद एक-एक को अंदर जाने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में जेल परिसर महिलाओं से भर गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि जेल में करीब 400 महिलाएं राखी बांधने के लिए मिठाई के साथ आई थीं।
राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र सह कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल बीना भोज, मुन्नी जोशी, मुन्नी बाजपेई विमला भट्ट, रेनू अधिकारी, वंदना पंत ने भी कारागार में बंदियों के साथ रक्षासूत्र कार्यक्रम मनाया। इधर, डीएम दीपक रावत भी जेल में बंद तिब्बती और हिंदू महिलाओं के अलावा बालिकाओं से राखी बंधवाई। डीएम ने जेल के बाद नारी निकेतन में पहुंचकर महिलाओं और अनाथ लड़कियों से रक्षा सूत्र बंधवाया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी
प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी युवतियों ने सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, थाना प्रभारी आरएस मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी। इसी प्रकार एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। सीओ और कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर काफी चहल-पहल रही।