फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   35 hope will be removed Caryktriyan

35 आशा कार्यकत्रियां हटाई जाएंगी

Mon, 23 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 23 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने पर रामनगर की 35 आशा कार्यकत्रियों को हटाकर नई नियुक्तियां की जाएंगी। सीएमओ ने आशा कार्यकत्रियों को हटाने की सूचना स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दी है।

विज्ञापन


आशा कार्यकत्रियों को सरकार की ओर से पांच हजार रुपए प्रतिवर्ष मानदेय दिया जाता है। रामनगर की आशा कार्यकत्रियों को 2011-12 और 2012-13 का मानदेय नहीं मिला था। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कार्यकत्रियों को मानदेय दिलाने के लिए शासन से वार्ता कर धनराशि रिलीज करने का आग्रह किया था। रामनगर में आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय की मांग को लेकर हड़ताल की थी और मानदेय न मिलने पर पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने बताया कि सभी 35 कार्यकत्रियों को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इनके स्थान पर नई नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की लगभग 970 आशा कार्यकत्रियों के मानदेय भुगतान का 47 लाख रुपए का शासन से भुगतान हो गया था। 19 फरवरी को धनराशि निकाल ली गई थी। डा. उप्रेती ने बताया कि सभी आशा कार्यकत्रियां मान गई थीं, मगर रामनगर की कार्यकत्रियां समझाने के बाद भी नहीं मानीं। सीएमओ ने बताया कि रामनगर के लोगों से शिकायत भी मिली थी कि आशा कार्यकत्रियां काम कम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed