फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   35 encroachers settled outside the Mandi Committee in Shivlalpur réunion have to be removed in ramnagar

Ramnagar: प्रशासन ने कराई मुनादी, कुछ ने समेटा सामान; मंडी समिति से बाहर बसे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाना है

Tue, 27 Aug 2024 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:39 PM IST
सार

रामनगर में शिवलालपुर रियूनिया में मंडी समिति के बाहर बसे 35 अतिक्रमणकारियों को हटाने का आदेश होने के बाद सोमवार को प्रशासन की टीम ने मुनादी कराई। 26 से लेकर 28 अगस्त तक अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
35 encroachers settled outside the Mandi Committee in Shivlalpur réunion have to be removed in ramnagar
मंडी समिति से बाहर बसे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाना है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर में शिवलालपुर रियूनिया में मंडी समिति के बाहर बसे 35 अतिक्रमणकारियों को हटाने का आदेश होने के बाद सोमवार को प्रशासन की टीम ने मुनादी कराई। 26 से लेकर 28 अगस्त तक अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। संबंधित लोगों ने यदि मंगलवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुधवार को प्रशासन जबरन अतिक्रमण हटाएगा। हालांकि कुछ अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं।

प्रशासन की ओर से मुनादी कराने के दौरान जल संस्थान और ऊर्जा निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ दर्पण सिंह निरखुपा ने बताया विभाग की ओर से पहले ही आधे से ज्यादा बिजली के कनेक्शन काटे जा चुके है जो बच गए थे उनके बिजली कनेक्शन अब मुनादी के समय ही काटे गए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: पहली बार दिखा मुर्गे के पंजे के आकार का मशरूम, अब वन विभाग पूरे उत्तराखंड में तलाशेगा यह प्रजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दशकों से मंडी समिति के बाहर बसे लोगों के लिए आशियाना उजड़ते देखना दर्दनाक हो रहा है। कई महिलाएं घर उजड़ने के कारण रोती दिखीं। मुनादी के समय तहसीलदार कुलदीप पांडेय, ईओ महेंद्र यादव, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल, ऊर्जा निगम के एसडीओ दर्पण सिंह निरखुपा, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, मितेश्वर आनंद, डाॅ. प्रशांत कौशिक, जल संस्थान के जेई गौरव आर्य आदि थे।

बुधवार को बंद रहेगी मंडी
मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि मंडी समिति के बाहर से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को मंडी बंद रहेगी। साथ ही मंडी समिति के सभी कार्मिक और सुरक्षा कर्मी भी प्रशासन का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed