फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   33 percent posts of professors are vacant in state colleges

प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के 33 प्रतिशत पद खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
33 percent posts of professors are vacant in state colleges
हल्द्वानी। प्रदेश के 119 महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के 33 प्रतिशत पद रिक्त हैं। कुल 2323 पदों के सापेक्ष 1540 पदों पर प्राध्यापक कार्यरत हैं जबकि 783 पद खाली हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राध्यापकों के 423 पदों के लिए अधियाचना भेजी है।
विज्ञापन

प्रदेश के महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश होंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रवेेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 40 बच्चों पर एक शिक्षक तैनात करने की योजना है जबकि पुरानी व्यवस्था में 80 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती की व्यवस्था लागू है। ऐसे में नई शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम शुरू होते ही प्राध्यापकों की कमी और अधिक हो सकती है। प्राध्यापकों की कमी से महाविद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। हिंदी, अंगेजी, गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन विषयों में सबसे अधिक रिक्त पद
विषय सृजित पद रिक्त
हिंदी 212 66
अंग्रेजी 177 90
गणित 112 46
भौतिक विज्ञान 125 49
रसायन विज्ञान 140 48
जंतु विज्ञान 118 46
अर्थशास्त्र 154 60
समाज शास्त्र 140 37
इतिहास 139 39
संस्कृत 98 38
कोट -------------
प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है। प्राध्यापकों के 423 पदों को भरने के लिए अधियाचना भेज दी गई है। उम्मीद है शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आरएस भाकुनी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed