फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    PM Modi Uttarakhand Rally: 33 people will be on PM Modi's stage

PM Modi Uttarakhand Rally: प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर रहेंगे 33 लोग, पीएमओ कार्यालय को भेजी सूची

Wed, 29 Dec 2021 12:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 29 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

मुख्यमंच में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, राज्य के सभी मंत्री, सांसद, पूर्व सीएम मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच में वीवीआईपी को बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूची पीएमओ कार्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन
 PM Modi Uttarakhand Rally: 33 people will be on PM Modi's stage
पीएम मोदी - फोटो : ANI FIle Photo

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य मंच पर पीएम मोदी के साथ 33 लोग मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी सूची पीएमओ कार्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन


डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंच में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, राज्य के सभी मंत्री, सांसद, पूर्व सीएम मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच में वीवीआईपी को बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूची पीएमओ कार्यालय को भेज दी है। बुधवार को सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन


आज दोपहर 12 बजे से करीब एक घंटा बंद रहेगी नैनीताल रोड
आपको आज नैनीताल रोड से गुजरना है तो दोपहर 12 बजे से पहले या एक बजे बाद ही गुजरें। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि पीएम मोदी के आवगमन से पूर्व बुधवार को फ्लीट का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 12 बजे फ्लीट आर्मी हेलीपैड से तिकोनिया होते हुए एमबी इंटर कालेज मैदान तक जाएगी। इसके बाद यहीं से वापस आर्मी हेलीपैड तक जाएगी। फ्लीट गुजरने के दौरान नैनीताल रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद यातायात सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Rally: एसपीजी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण, मंच पर बैठने वाले नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जरूरी


मोदी पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का करेंगे शिलान्यास: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के सभास्थल का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा आदि की विस्तृत जानकारियां मौके पर मुख्यमंत्री को दीनिरीक्षण दौरान प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, डॉ. धनसिंह रावत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

नगर निगम रखेगा 10 मोबाइल टॉयलेट
नगर निगम प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर 10 मोबाइल टॉयलेट लगाएगा, जिनमें 60 टॉयलेट सीटें होंगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि नगर निगम ने रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर, लालकुआं सहित कई निकायों से सभा स्थल के लिए मोबाइल टॉयलेट मंगाए हैं। इन सभी बुधवार को रैली स्थल एमबी इंटर कॉलेज में रखा जाएगा। मोबाइल टॉयलेट में पानी की भी व्यवस्था होगी।

पुलिसकर्मियों के परिजन नाराज हुए
पुलिसकर्मियों के परिजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए एमबी इंटर कालेज परिसर में पहुंचे। उस समय मुख्यमंत्री कार में बैठने जा रहे थे। इस बीच डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुलिसकर्मियों के घर की महिलाएं उनसे वेतन के मुद्दे पर मिलना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले को सुलझा देंगे। पूरी बात नहीं होने पर महिलाएं नाराज हो गईं। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री को मिलने के लिए समय देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed